Bilaspur news-"शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी और शहरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कांग्रेस भवन में हुई"बैठक

शेख असलम की रिपोर्ट,,
 बिलासपुर -भारत निर्वाचन के आदेश के अनुसार सभी राजनैतिक दलों को बूथों में बीएलए ( BLA ) बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करना अनिवार्य कर दिया गया है, इस विषय को लेकर आज शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी और शहरी ब्लॉक कांग्रेस  कमेटी की  कांग्रेस भवन में बैठक हुई,,, बैठक में निर्णय  लिया गया कि शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले 287  बूथों में बी एल ए की नियुक्ति करनी है , ( बिलासपुर विधानसभा में 245 बूथ ,बेलतरा विधानसभा मे 36 बूथ और बिल्हा विधानसभा 06  ) 
जिसमे सभी वरिष्ठ पदाधिकारी,  पार्षद,पार्षद प्रत्याशी ,कार्यक्रताओं को उन बूथों में नियुक्त किया जाएगा ,जिस बूथ में उनका नाम होगा,,अतः कांग्रेसजन अपना अपना बूथ क्रमांक ,बूथ में सरल क्रमांक  ,एक फोटो अपने अपने ब्लॉक अध्यक्षो के पास शीघ्र जमा कराएंगे,,, यदि किसी को अपना बूथ क्रमांक याद नही है तो अपने वोटर आईडी की एपिक नम्बर पार्षद ओम कश्यप को  दे सकते है ताकि ऑनलाइन  निकाला जा सके ।
 शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय ने कहा कि  आज निर्वाचन आयोग सन्देह की कटघरे में खड़ा है,कुछ वर्षों से चुनावी परिणामो को प्रभावित किया गया ,लोकतंत्र और संविधान के लिए अनुकूल नही है ,बिहार में एस आई आर के नाम पर 65 लाख नाम कटना,जीवित व्यक्ति को मृत घोषित करना ,एक मकान में सैकड़ो मतदाताओं के नाम होना कोई भूल नही हो सकता बल्कि जानबूझ कर किया गया कृत्य है, निर्वाचन छत्तीसगढ़ में भी  वोटर लिस्ट में संशोधन करने जा रही है ,इसलिए कांग्रेस पार्टी को सजग और सचेत रहने की जरूरत है ,इसके लिए शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी ने बैठक लेकर बीएलए की नियुक्ति पर गम्भीर है  ,जिसमें सभी वरिष्ठों कांग्रेसजनों  को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।
 ब्लॉक अध्यक्षगण 
 1) जावेद मेमन 
2) अरविंद शुक्ला
3) विनोद साहू 
 4) मोती ठारवानी
 5 ) ओम कश्यप पार्षद को भी भेज सकते है।
बैठक में शहर अध्यक्ष विजय पांण्डेय,प्रवक्ता ऋषि पांण्डेय,ब्लाक अध्यक्षगण जावेद मेमन,अरविंद शुक्ला,विनोद साहू,मोती ठारवानी,ओम कश्यप,बबलू मगर, मनोज सिंह  उपस्थित थे।यह जानकारी..ऋषि पांण्डेय,प्रवक्ता शहर ने दी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,