Bilaspur news-" "जल्लाद मां " शर्मसार हुई ममता"4 वर्षीय मासूम बालक को भयंकर यातना"कोटा पुलिस ने मासूम को निकाला भयंकर यातनाओ से बाहर,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
4 वर्षीय बालक को प्रताड़ित करने की शिकायत पर कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी महिला गिरफ्तार
बिलासपुर-थाना कोटा क्षेत्र के करगीरोड में एक 4 वर्षीय मासूम को निरंतर प्रताड़ित किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम ने 27 नवंबर 2025 को थाना कोटा को सूचना दी थी कि वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास रहने वाली एक महिला द्वारा बच्चे को गाली-गलौज, मारपीट एवं शारीरिक यातनाएँ दी जा रही हैं।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची।
टीम ने बालक की चोटों एवं प्रताड़ना के तथ्य देखकर मामले की प्राथमिक पुष्टि की। गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महिला राजकुमारी भैना (उम्र 34 वर्ष), निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, कोटा के विरुद्ध धारा 115(2), 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।उधर, प्रताड़ित बालक को सुरक्षा, उपचार एवं देखरेख के लिए संबंधित विभाग द्वारा सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मीना ठाकुर, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया, आरक्षक दीप सिंह एवं प्रफुल्ल यादव का सराहनीय योगदान रहा!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें