Bilaspur news-"डी जे मे नाचते वक्त हुआ विवाद"6 लोगों ने मिलकर उतारा"बड़कू उर्फ़ रामभजन को मौत के घाट,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,
बिलासपुर में शादी समारोह के दौरान हत्या: मामूली विवाद बना खूनी वारदात, 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर- बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान शुक्रवार रात उस समय माहौल मातम में बदल गया, जब नाच-गाने के बीच हाथ टकराने की मामूली बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया और बीच-बचाव करने पहुंचे,,,, एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बड़कू उर्फ रामभजन यादव के रूप में हुई है, जो दूल्हे के दोस्त कुश यादव के चाचा थे।कैसे शुरू हुआ विवाद,,घटना 28 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे की है। ग्राम खपरी निवासी कुश यादव अपने दोस्त बादल निषाद की चुलमाटी (हल्दी) रस्म में शामिल होने बरतोरी गया था। कार्यक्रम के दौरान दूल्हे के घर वाले और दोस्त डीजे पर नाच रहे थे।
इसी दौरान नाचते समय कुश यादव का हाथ संदीप निषाद से टकरा गया। इतनी सी बात पर संदीप भड़क गया और कुश को गालियां देते हुए,, थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुँच गए।छह लोगों ने मिलकर किया,,हमला आरोप है कि संदीप और उसके 5 साथियों ने कुश को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। छह लोगों की पिटाई से कुश बुरी तरह घायल हो गया।बीच-बचाव करने आए चाचा की हत्या जब स्थिति बिगड़ने लगी तो कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें भी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।मौके पर मौजूद बरतोरी का एक युवक अचानक चाकू लेकर आगे आया और बड़कू पर लगातार तीन बार वार कर दिए—एक वार उनके बाएँ सीने में दूसरा माथे पर तीसरा आँख के नीचे,चाकू के गहरे घाव से वे वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।अस्पताल ले जाते समय मौत,घटना की सूचना मिलते ही भीम पटेल, विजय निषाद और मृतक के पिता रामभरोस यादव मौके पर पहुँचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल बड़कू को तत्काल बिल्हा अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार,,हत्या की खबर पर बिल्हा थाना पुलिस ने तुरंत टीम रवाना की। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इनमें—2 बालिग,4 नाबालिग शामिल हैं।मृतक के भतीजे कुश यादव की शिकायत पर सभी के खिलाफ हत्या (IPC 302) सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।गाँव में मातम, दूल्हे का परिवार सदमे में शादी के माहौल में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद बरतोरी और खपरी गांव में शोक का माहौल है। दूल्हे बादल निषाद के परिवार पर भी गहरी सदमे की छाया है।
गाँव वाले हैरान हैं कि नाचते समय हाथ टकराने जैसी छोटी बात इतनी बड़ी त्रासदी में कैसे बदल गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें