Bilaspur news-"छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के दूसरे चरण का बिलासपुर में हुआ भव्य स्वागत,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के दूसरे चरण का बिलासपुर में हुआ भव्य स्वागत,,

आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 28 नवंबर को जांजगीर जिला के अकलतरा से हुई, जो आज 29 नवंबर को बिलासपुर पहुंची। बिलासपुर में यह यात्रा मंगला चौक होते हुए जगदंबा होटल पहुंची, जहां इसका रूप एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में परिवर्तित हो गया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया।
ज्ञात हो कि यात्रा के पहले चरण की शुरुआत बिरसा मुंडा दिवस 15 नवंबर को हुई थी, जो 19 नवंबर तक बस्तर क्षेत्र में आयोजित की गई। बस्तर के विभिन्न इलाकों में इस यात्रा को विशेष रूप से उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ, और बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं।
आज की यात्रा में प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, 
जिनमें प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष, उत्तम जायसवाल,प्रदेश महासचिव वदूद आलम,महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता सूरत उपाध्याय,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला,प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्र,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिलासपुर जोन प्रभारी अभिषेक मिश्रा,प्रदेश अध्यक्ष (महिला विंग) एवं जिला प्रभारी मिथिलेश बघेल,प्रदेश संगठन मंत्री अरुण नायर,यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान,लोकसभा प्रभारी ईश्वर चंदेल,बिलासपुर जिला अध्यक्ष खगेश चंद्राकर शामिल रहे।
नई कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल के नेतृत्व में संचालित यह यात्रा प्रदेश के सभी जिलों व लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। पार्टी ने प्रदेश के जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया है और संगठन को मजबूत करने के लिए प्रभावी नेतृत्वकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि—छत्तीसगढ़ के जंगल खतरे में हैं, उन्हें बचाना होगा।बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है।किसानों की स्थिति चिंताजनक है, उन्हें सुरक्षा और सहारा चाहिए।युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा से वंचित रखा जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान भाजपा सरकार से त्रस्त है और छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा जनता के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। इस यात्रा के माध्यम से राज्य के युवाओं, बुद्धिजीवियों और आम नागरिकों का पार्टी से जुड़ाव तेजी से बढ़ रहा है।
आज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह सारी जानकारी इरफ़ान सिद्दीकी,मीडिया प्रभारी,आम आदमी पार्टी द्वारा दी!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,