Bilaspur news-" इलाज और बेरहमी से मार"" नशा मुक्ति केंद्र के संचालिका के बेटे ने दिखाई""क्रूरता गंभीर आरोप,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों के साथ बेरहमी से मारपीट, FIR दर्ज "वीडियो वायरल 

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के पंडरी मोवा क्षेत्र में संचालित साहस नशा मुक्ति केंद्र एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। यहां भर्ती मरीजों के साथ मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, केंद्र की संचालिका के बेटे अनिकेश शर्मा पर आरोप है कि वह इलाज के नाम पर मरीजों के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।पीड़ित युवक अंकुर मांझी, जो ओडिशा के उमरकोट का निवासी है, को उसके माता-पिता नशा मुक्ति के लिए करीब 3 महीने के इलाज हेतु इस केंद्र में भर्ती कराए थे।
 लेकिन परिजनों का आरोप है कि केवल 9 दिन के भीतर ही बेटे की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे तत्काल केंद्र से बाहर निकालना पड़ा।परिजनों का कहना है कि केंद्र में लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के चलते अंकुर की मानसिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई। फिलहाल उसका इलाज विशाखापट्टनम में चल रहा है।इस पूरे मामले में पीड़ित के माता-पिता ने पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सवाल उठ रहे हैं:
क्या नशा मुक्ति के नाम पर मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है?क्या ऐसे केंद्रों की निगरानी में कहीं न कहीं बड़ी चूक हो रही है?फिलहाल, यह मामला स्वास्थ्य सेवाओं और नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,