Bilaspur news-"सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल""बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के सचिव,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल""बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के सचिव,,,,,
बिलासपुर- सामाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारी मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 में सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन ने उनकी सक्रियता, निष्ठा और लंबे समय से किए जा रहे योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है।
मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-1 के प्रवक्ता के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। प्रवक्ता रहते हुए उन्होंने संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने का कार्य किया। पार्टी कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों और संगठनात्मक अभियानों में उनकी सक्रिय भागीदारी लगातार देखने को मिली है।
कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि आदिल की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी। उनकी कार्यशैली, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों के कारण वे युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पहचान रखते हैं।
नियुक्ति के बाद मोहम्मद इशाक सिद्दीकी आदिल ने पार्टी नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करने का संकल्प भी दोहराया।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें