Bilaspur news-"मामा गांव जाने निकला था युवक, मैदान के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला"""शव
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
मामा गांव जाने निकला था युवक, मैदान के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला शव
सकरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बिलासपुर-जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी चोरभट्टी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सतीश यादव पिता नरेंद्र यादव, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी ग्राम चोरभट्टी कला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश यादव अपने मामा गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन कुछ समय बाद ग्रामीणों ने गांव के मैदान स्थित एक पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई देखी। इसके बाद तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सकरी थाना पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।सूत्रों के मुताबिक युवक के शव के मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें