Bilaspur raigad news-"प्लांट का हुनर एटीएम मे आज़माते पुलिस गिरफ्त मे """पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से बड़ी एटीएम चोरी की वारदात विफल"""गैस कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पुलिस की सतर्कता व त्वरित कार्रवाई से बड़ी एटीएम चोरी की वारदात विफल"""गैस कटर के साथ आरोपी गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर /रायगढ़ -जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एटीएम चोरी की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। देर रात रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर,,,,,,,
एक आरोपी को एटीएम मशीन तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से गैस कटर समेत वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक घटना 28 अप्रैल की देर रात करीब 3 बजे की है। पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति गतिविधि कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन में गश्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि आरोपी गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज कुमार पासवान (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः झारखंड के पलामू जिले का निवासी है और वर्तमान में गेरवानी क्षेत्र में रहकर काम कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था।
ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में भारी नुकसान और बढ़ते कर्ज के कारण उसने एटीएम चोरी की योजना बनाई थी। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसका मंसूबा पूरा नहीं हो सका।पुलिस के अनुसार घटना में एटीएम मशीन को करीब 3 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत की शिकायत पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 316, 331(4) और 62 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने टीम की सतर्कता, बहादुरी और सूझबूझ की सराहना करते हुए तीनों आरक्षकों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। एसएसपी ने कहा कि रायगढ़ पुलिस जनता की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए हर समय पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें