Bilaspur cg/mp news-"बवाल, ग्रामीणों और पुलिस में झड़प""पथराव के बाद आंसू गैस छोड़ी गई""150 लोगों पर केस दर्ज, 21 गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
केन-बेतवा परियोजना को लेकर बवाल, ग्रामीणों और पुलिस में झड़प""पथराव के बाद आंसू गैस छोड़ी गई, 150 लोगों पर केस दर्ज, 21 गिरफ्तार

छतरपुर -: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत बांध निर्माण को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। गुरुवार को ढोड़न गांव में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा पुलिस और प्रशासनिक टीम पर जमकर पथराव किए जाने की सूचना है। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ा निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने निर्माण कार्य और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए अचानक उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस दल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने पहले समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर आंसू गैस के गोले दागे गए।
पुलिस ने इस मामले में अमित भटनागर और दिव्या अहिरवार सहित करीब 150 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि ग्रामीण लंबे समय से जमीन अधिग्रहण, मुआवजा और विस्थापन को लेकर नाराज हैं। इसी विरोध के चलते बुधवार को भी प्रशासनिक टीम पर पथराव की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरे दिन हुई हिंसक घटनाओं के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, 
लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात रहेगा। वहीं परियोजना क्षेत्र में फिलहाल काम बंद कर दिया गया है।केन-बेतवा लिंक परियोजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है, जिसके जरिए बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि प्रभावित गांवों में भूमि अधिग्रहण और विस्थापन को लेकर लगातार विरोध सामने आता रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,