Bilaspur durg news-"“आरक्षक को कुचलने की कोशिश… टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में भागी कार, नागपुर के दो युवक गिरफ्तार”,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
“आरक्षक को कुचलने की कोशिश… टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में भागी कार, नागपुर के दो युवक गिरफ्तार”

बिलासपुर /दुर्ग-जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार सवार युवकों ने ड्यूटी में तैनात आरक्षक को कुचलने की कोशिश कर दी। पुलिस के मुताबिक ब्लैक फिल्म लगी संदिग्ध कार को रोकने का संकेत देने पर चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी और सीधे आरक्षक की ओर कार दौड़ा दी। घटना में आरक्षक घायल हो गया, जबकि पुलिस टीम ने पीछा कर सिरसा गेट के पास दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार, दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12:40 बजे रायपुर की ओर से दुर्ग आ रही कार क्रमांक MH 02 AY 3475 तेज गति में दिखाई दी। कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी होने के कारण पुलिस ने वाहन को रोकने का संकेत दिया।
ड्यूटी में तैनात आरक्षक रमेश चंद्राकर जैसे ही वाहन रोकने आगे बढ़े, चालक ने कार की स्पीड अचानक बढ़ा दी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक सड़क पर गिर पड़े और उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई। पुलिस के अनुसार आरोपी इतने बेखौफ थे कि गिरने के बाद भी वाहन को आरक्षक के सिर की ओर बढ़ाने की कोशिश की गई, लेकिन सतर्कता के चलते आरक्षक बाल-बाल बच गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद यातायात पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और सरकारी वाहन से कार का पीछा शुरू किया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद सिरसा गेट के पास संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया गया। कार में दो युवक और दो युवतियां मौजूद थीं,,,
जो संदिग्ध स्थिति में मिले।पूछताछ में आरोपियों की पहचान रमजान निवासी न्यू नेहरू नगर, नागपुर तथा जाकिर मोहम्मद निवासी बड़ा ताजबाग, सक्करदारा, नागपुर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 109(1), 221, 3(5) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 100 के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं वाहन में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।दुर्ग पुलिस ने साफ कहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान कानून तोड़ने, पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,