Bilaspur news-"विधायक"सुशांत शुक्ला" का जन्मोत्सव अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष"मुशर्रफ़ खान" के नेतृत्व में सेवा, सम्मान और सौहार्द के साथ मनाया गया,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
विधायक"सुशांत शुक्ला" का जन्मोत्सव अल्पसंख्यक ग्रामीण मोर्चा अध्यक्ष"मुशर्रफ़ खान" के नेतृत्व में सेवा, सम्मान और सौहार्द के साथ मनाया गया
बिलासपुर-बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का जन्मदिवस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा सेवा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों में धार्मिक आस्था, जनसेवा और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत बहतराई चौक से हुई, जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए,,,,
 इसके बाद सभी कार्यकर्ता लुतरा शरीफ दरगाह पहुंचे, जहां बाबा इंसान अली की दरगाह में विधायक सुशांत शुक्ला के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए चादर पेश कर दुआ मांगी गई।दरगाह परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरण कर सेवा कार्य भी किया गया। इस दौरान सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने विधायक सुशांत शुक्ला के जनहित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें क्षेत्र का लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बताया।
दोपहर में सेवा सदन, नूतन कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के लिए भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता निभाई। वहीं शाम को नूतन चौक में भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा विधायक सुशांत शुक्ला को लड्डुओं से तौलकर उनका विशेष अभिनंदन किया गया।
 समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।
पूरे आयोजन में भाजपा नेताओं, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,