Bilaspur bb news-"ग्रामीण की पिटाई और गाली -गलौच का वीडियो वायरल, एएसआई और कांस्टेबल पर गंभीर आरोप???

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल: ग्रामीण की पिटाई और गाली -गलौच का वीडियो वायरल, एएसआई और कांस्टेबल पर गंभीर आरोप?

बलौदाबाजार- जिले के गिधोरी थाना क्षेत्र से पुलिस की कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक एएसआई और एक कांस्टेबल ग्रामीण के साथ सरेराह मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, गिधोरी थाना अंतर्गत बलौदा गांव में देर रात अवैध रेत परिवहन को लेकर गांव के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि एक ग्रामीण ने अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रोक दिया था,
 जिसके बाद विवाद की स्थिति निर्मित हुई। सूचना मिलने पर गिधोरी पुलिस मौके पर पहुंची।वायरल वीडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मी संबंधित ग्रामीण को उसकी पत्नी और परिजनों के सामने ही पीटते दिखाई दे रहे हैं। 
वीडियो में एक पुलिसकर्मी द्वारा ग्रामीण से यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि, "तू कलेक्टर है, एसपी है या मुख्यमंत्री?" इसके बाद मारपीट की घटना होने का दावा किया जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने कसडोल एसडीओपी से पूरे घटनाक्रम पर जवाब तलब किया है। विभागीय स्तर पर वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध रेत परिवहन के मुद्दे को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,