Bilaspur durg news-"OMG"" एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में AC बना ‘शॉवर’""""पानी टपकने से यात्री परेशान, रेलवे ने दुर्ग में कराया सुधार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बीकानेर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में AC बना ‘शॉवर’, पानी टपकने से यात्री परेशान, रेलवे ने दुर्ग में कराया सुधार
बिलासपुर/दुर्ग -बीकानेर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में एयर कंडीशनिंग सिस्टम से लगातार पानी टपकने का मामला सामने आया है। कोच के एसी डक्ट से झरने की तरह पानी गिरने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोच के अंदर पानी फैल गया और कई यात्रियों का सामान भी भीग गया, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यात्रियों ने रेल मंत्रालय को टैग कर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ और ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर तकनीकी टीम ने एसी सिस्टम की खराबी को दूर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, समस्या की शुरुआत बिलासपुर से हुई थी और करीब 150 किलोमीटर की यात्रा के बाद दुर्ग में इसका समाधान किया गया। इस दौरान कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ी,,,,
आधिकारिक पुष्टि: रेलवे प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लिया और दुर्ग स्टेशन पर एसी डक्ट की खराबी को ठीक कर कोच की व्यवस्था सामान्य करने की पुष्टि की है।
"फर्स्ट एसी में सफर कर रहे यात्रियों को लग्जरी नहीं, झरने का सामना करना पड़ा; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने दुर्ग में सुधारात्मक कार्रवाई की।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें