Bilaspur durg news-"नाबालिगों का विवाद बना बवाल: मारपीट के बाद चक्का जाम, देर रात तक डटी रही पुलिस, तीन नाबालिग हिरासत में,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,
चिखली में नाबालिगों का विवाद बना बवाल: मारपीट के बाद चक्का जाम, देर रात तक डटी रही पुलिस, तीन नाबालिग हिरासत में
बिलासपुर /दुर्ग/चिखली- दुर्ग ब्लॉक के चिखली गांव में नाबालिगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मामला उस समय और गरमा गया जब जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र यादव के भतीजे के साथ कथित तौर पर जमकर मारपीट की घटना सामने आई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए चक्का जाम की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, विवाद के बाद घायल पक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और देर रात तक सीएसपी हर्षित मेहर अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में लंबे समय से असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। वहीं घटना को लेकर लोगों में नाराजगी इस बात को लेकर भी देखने को मिली कि गांव में खुलेआम नशीले पदार्थों की उपलब्धता के कारण युवाओं और नाबालिगों में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, हालांकि पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से चिखली और आसपास के क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नशे के नेटवर्क पर लगाम नहीं लगाई गई तो ऐसी घटनाएं भविष्य में और बढ़ सकती हैं।
फिलहाल जेवरा-सिरसा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,