Bilaspur gariyaband news-"आबकारी विभाग के लिपिक से हुई""लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
आबकारी विभाग के लिपिक से लूट मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी धर्मेंद्र टंडन उर्फ लल्ला गिरफ्तार

बिलासपुर /अभनपुर-कुछ दिन पूर्व गरियाबंद जिले में पदस्थ आबकारी विभाग के एक लिपिक से हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का अभनपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए,,,आरोपी धर्मेंद्र टंडन उर्फ लल्ला उर्फ हटेला को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अभनपुर थाना क्षेत्र के भेलवाडीह गांव का निवासी है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है और उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले गरियाबंद में पदस्थ आबकारी विभाग के लिपिक से केंद्री के पास लूट की वारदात हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित से दो सोने की अंगूठियां और एक सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर धर्मेंद्र टंडन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कई अहम खुलासे किए। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया है कि लूटे गए सोने के जेवरों को उसने अभनपुर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बेच दिया था। पुलिस अब इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है। संबंधित ज्वेलरी शॉप का नाम और उसकी भूमिका को लेकर पुलिस जल्द आधिकारिक खुलासा कर सकती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और लूट के माल की बरामदगी के साथ-साथ इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नाबालिग आरोपी के संबंध में भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अभनपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग उठ रही थी। पुलिस का दावा है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जल्द किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,