Bilaspur gpm news-"भीषण सड़क हादसा:सवारी ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, कई घायल,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
भीषण सड़क हादसा: ऑटो और स्कॉर्पियो की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, कई घायल
बिलासपुर /पेंड्रा- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधी के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरे ऑटो और स्कॉर्पियो वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार कई अन्य लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 10 BY 7993 ने सवारियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी,कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल मृतक और घायलों की विस्तृत पहचान तथा दुर्घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें