Bilaspur jgr news-"डिक्की तोड़कर 3 लाख पार! धान भुगतान की रकम लेकर घर लौट रहे""युवक को चोरों ने बनाया निशाना,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
स्कूटी की डिक्की तोड़कर 3 लाख पार! धान भुगतान की रकम लेकर घर लौट रहे युवक को चोरों ने बनाया निशाना,,,,

जांजगीर-चांपा/अकलतरा-जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अकलतरा निवासी चिराग अग्रवाल राइस मिल से धान का भुगतान प्राप्त कर करीब 3 लाख रुपये लेकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में एक दुकान के पास कुछ सामान लेने के लिए रुके।
बताया जा रहा है कि इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने उनकी स्कूटी की डिक्की खोल दी और उसमें रखी करीब 3 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ित की शिकायत पर अकलतरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बड़ी रकम लेकर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा नकदी को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,