Bilaspur kanker news-"वीरता का सर्वोच्च सम्मान: लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को मिला शौर्य चक्र, कांकेर पुलिस का बढ़ा गौरव"" पूरे पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
वीरता का सर्वोच्च सम्मान: लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख को मिला शौर्य चक्र, कांकेर पुलिस का बढ़ा गौरव"" पूरे पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल,,,,
बिलासपुर /कांकेर- उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के लिए यह ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और असाधारण वीरता का परिचय देने वाले कांकेर जिले के दो जांबाज पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट एवं रामेश्वर देशमुख को भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा देश के प्रतिष्ठित वीरता अलंकरण "शौर्य चक्र" से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान राष्ट्र की सुरक्षा, जनसुरक्षा तथा नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में दोनों अधिकारियों द्वारा किए गए साहसिक और उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर हुई, स्वीकृति का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि न केवल कांकेर पुलिस बल्कि संपूर्ण बस्तर अंचल और छत्तीसगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गई है।
नक्सल मोर्चे पर दिखाई अद्वितीय बहादुरी
लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख ने बस्तर संभाग के अत्यंत संवेदनशील एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवाओं के दौरान कई महत्वपूर्ण अभियानों का सफल नेतृत्व किया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, चुनौतीपूर्ण सुरक्षा माहौल और विषम हालात के बीच उन्होंने जिस साहस, रणनीतिक कौशल और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया,
उससे सुरक्षा बलों को अनेक बड़ी सफलताएं प्राप्त हुईं।
दोनों अधिकारियों ने अपने कर्तव्य पालन के दौरान न केवल असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया, बल्कि सुरक्षा बलों के मनोबल को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके साहसिक कार्यों ने नक्सल विरोधी अभियानों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
एसपी निखिल राखेचा ने दी बधाई
उत्तर बस्तर कांकेर के पुलिस अधीक्षक Nikhil Rakhecha ने दोनों अधिकारियों को इस विशिष्ट उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शौर्य चक्र जैसे सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक सम्मान प्राप्त होना पूरे कांकेर जिले, बस्तर अंचल और छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि लक्ष्मण केवट और रामेश्वर देशमुख का साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण पुलिस बल की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
पूरे पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल,,,,
शौर्य चक्र सम्मान की घोषणा के बाद कांकेर पुलिस परिवार सहित पूरे बस्तर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कांकेर पुलिस ने दोनों वीर अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।यह सम्मान उन सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को समर्पित है, जो राष्ट्र की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें