Bilaspur korba news-"कोरबा मे बवाल"पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या, 7 आरोपी पुलिस अभिरक्षा में,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या, 7 आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
बिलासपुर /कोरबा -कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच देर रात हुई हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ईंट, पत्थर और लाठियां चलने लगीं। इसी दौरान रवि यादव पर कथित रूप से ईंट और डंडों से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर तोड़फोड़ भी की। हालात को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार, मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी में हर्षित गंगवानी और महेंद्र गंगवानी सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें