Bilaspur korba news-"मर्डर का लाइव बिग ब्रेकिंग न्यूज़,,,,,ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार,,,,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
मर्डर का लाइव बिग ब्रेकिंग न्यूज़,,,,,
ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार,,,,
बिलासपुर /कोरबा- शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे रविवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। चबूतरे पर सो रहे एक हमाल की अज्ञात आरोपी ने डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजेश महाराज के रूप में हुई है, जो हमाली का काम करता था और खानाबदोश जीवन व्यतीत करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। दोनों के नशे के आदी होने की बात भी पुलिस ने बताई है। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था।
दोपहर में राजेश महाराज ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और डंडे से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मर्ग कायम किया, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे सुबह हुए विवाद को कारण माना जा रहा है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें