Bilaspur koriya raipur news-"छत्तीसगढ़ क्राइम स्पेशल:"कोरिया में ट्रिपल मर्डर और रायपुर में छात्र की हत्या से दहला प्रदेश,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
छत्तीसगढ़ क्राइम स्पेशल: कोरिया में ट्रिपल मर्डर और रायपुर में छात्र की हत्या से दहला प्रदेश,,,,
रायपुर/कोरिया। छत्तीसगढ़ में शनिवार को दो जघन्य आपराधिक घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। एक ओर कोरिया जिले में पुरानी रंजिश और रेत कारोबार के विवाद में भाजपा नेता समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, वहीं रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
कोरिया: भाजपा नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला,,,,,,,
कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। मृतकों में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह और भतीजे वीरेंद्र सिंह शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमला सुनियोजित था और इसके पीछे वर्षों पुरानी पारिवारिक एवं कारोबारी रंजिश बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले पीड़ितों की फॉर्च्यूनर वाहन को घेर लिया, फिर उस पर हमला कर वाहन में आग लगा दी। इस भयावह वारदात में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामले में कई आरोपियों की पहचान कर ली है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रायपुर: 'मोटा' कहकर चिढ़ाने का विवाद बना हत्या की वजह
राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दो स्कूली छात्रों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र को 'मोटा' कहकर चिढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। शनिवार को विवाद फिर बढ़ा और चाकूबाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र भी घायल हुआ है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नाबालिग आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
एक ही दिन में सामने आई इन दो बड़ी घटनाओं ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कोरिया का ट्रिपल मर्डर जहां सुनियोजित सामूहिक हत्या का मामला माना जा रहा है, वहीं रायपुर की घटना युवाओं में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति की ओर इशारा कर रही है। दोनों मामलों में पुलिस जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
(समस्त जानकारी विश्वस्त मीडिया सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से,,,)अपडेट ज़ारी,,,,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें