Bilaspur /mhasamund news-" हत्या को छुपाने रची थी गहरी साजिश बेहतरीन तकनीकी विश्लेषण त्वरित कार्रवाई में खुला राज़"त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने जान के दुश्मन: चंद घंटों में महासमुंद पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने जान के दुश्मन: चंद घंटों में महासमुंद पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर /महासमुंद-जिले के भंवरपुर चौकी क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते दो घनिष्ठ दोस्तों के बीच दुश्मनी पैदा हुई और इसी रंजिश में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने और घटना को छिपाने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी विश्लेषण के चलते वह कानून के शिकंजे से बच नहीं सका।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 को चौकी भंवरपुर को सूचना मिली कि ग्राम झारउड़ेला निवासी मोंगरे भोई (30 वर्ष) का शव गांव के रवीशंकर पटेल की बाड़ी में स्थित बोर के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किए जाने पर मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए। 
उसके गले में चादर का टुकड़ा लिपटा हुआ था तथा शरीर पर संघर्ष के स्पष्ट निशान मौजूद थे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बसना भेजा गया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु को हत्यात्मक बताया, जिसके आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 295/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल और अंतिम संपर्कों की पड़ताल की। पूछताछ में पता चला कि मृतक की आखिरी बातचीत गांव के ही युवक वेद प्रकाश पटेल से हुई थी और उसी के बुलावे पर वह उसके घर गया था। जब पुलिस वेद प्रकाश के घर पहुंची तो वह फरार मिला। इससे पुलिस का संदेह और गहरा गया।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की और उसे पकड़ लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी वेद प्रकाश पटेल ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि एक युवती को लेकर उसके और मृतक के बीच विवाद चल रहा था। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के कारण वह मोंगरे भोई को अपने रास्ते से हटाना चाहता था। इसी योजना के तहत उसने मृतक पर जानलेवा हमला किया, उसके सिर और गर्दन पर चोट पहुंचाई, जिससे उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने के लिए मृतक का मोबाइल, लोअर और चप्पल अलग-अलग स्थानों पर छिपा दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिया। घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी साक्ष्य के तौर पर कब्जे में लिया है।अब तक की जांच में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने 3 जून 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।गिरफ्तार आरोपी,,,,,
वेद प्रकाश पटेल (25 वर्ष), पिता युधिष्ठिर पटेल, निवासी ग्राम झारउड़ेला, चौकी भंवरपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद।जब्त संपत्ति,,,मृतक का मोबाइल फोन,मृतक का लोअर एवं चप्पल,,आरोपी का मोबाइल फोन,,,महासमुंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से हत्या जैसे गंभीर मामले का बेहद कम समय में खुलासा किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,