Bilaspur news-"अंगूठी खरीदने पहुंचे युवकों से 10 ₹ के नाम से कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
महज ₹10 के विवाद में चली छुरी, भैरव बाबा मंदिर के पास दुकानदार पर जानलेवा हमला


बिलासपुर /रतनपुर-धार्मिक नगरी रतनपुर में बुधवार शाम एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। भैरव बाबा मंदिर के पास स्थित एक दुकान में अंगूठी खरीदने को लेकर शुरू हुई बहस देखते ही देखते चाकूबाजी में बदल गई। महज ₹10 के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करैहापारा निवासी नूतन तंबोली भैरव बाबा मंदिर के समीप प्रसाद एवं अंगूठी की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार शाम करीब तीन युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और विभिन्न अंगूठियां देखने लगे। इसी दौरान एक युवक ने एक अंगूठी पसंद कर उसकी कीमत पूछी। कीमत को लेकर दुकानदार और युवकों के बीच बातचीत शुरू हुई, लेकिन कुछ ही देर में ₹10 कम-ज्यादा होने की बात पर विवाद खड़ा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर युवकों में से एक नवीन कुमार बैसवाड़े अचानक आक्रोशित हो गया। आरोप है कि उसने अपने पास रखे धारदार हथियार से दुकानदार नूतन तंबोली पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
दुकानदार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख तीनों आरोपी वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी नवीन कुमार बैसवाड़े का पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे रतनपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हालांकि उसके दो अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा फरार दोनों आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है,कि अंगूठी की कीमत को लेकर मात्र ₹10 के विवाद ने इस गंभीर वारदात का रूप ले लिया।
 घटना के बाद मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी उठाई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,