Bilaspur news-""दिनदहाड़े ठगी "अच्छा चावल कहां मिलता है,, मंगाया अगरबत्ती 11 कदम व्यापारी को कहा चलने फिर हुए,, ढाई लाख लेकर फरार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
"दिनदहाड़े ठगी "अच्छा चावल कहां मिलता है,, मंगाया अगरबत्ती 11 कदम व्यापारी को कहा चलने फिर हुए,, ढाई लाख लेकर फरार,,,,
नगदी रकम ढाई लाख रूपये से भरा थैला लेकर हुए दो अज्ञात फरार,,,
व्यापार विहार में वारदात, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी; तारबहार पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में ठगों ने एक व्यापारी को अमीर बनने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये से भरी थैली पार कर दी। घटना तारबहार थाना क्षेत्र की है, जहां जांजगीर-चांपा जिले के रोकदा निवासी व्यापारी अपने बेटे और पोते के साथ साप्ताहिक बाजार के लिए खरीदारी करने बिलासपुर पहुंचे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी पिकअप वाहन से व्यापार विहार पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए और बातचीत शुरू की। पहले उन्होंने चावल खरीदने के लिए अच्छी दुकान के बारे में पूछा। इसके बाद उन्होंने व्यापारी से अगरबत्ती लाने को कहा और बातचीत के दौरान दावा किया कि वे उन्हें जल्द अमीर बना सकते हैं।ठगों ने कथित रूप से किसी टोटके या झांसे के तहत व्यापारी को अगरबत्ती लेकर 11 कदम आगे चलने के लिए कहा। व्यापारी जैसे ही उनकी बातों में आकर आगे बढ़ा, आरोपियों ने उसके पास रखी नकदी से भरी थैली अपने कब्जे में ले ली और मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि थैली में करीब ढाई लाख रुपये नकद रखे हुए थे, जो व्यापारी बाजार से सामान खरीदने के लिए लेकर आया था। घटना का अहसास होने पर व्यापारी और उसके परिजनों ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे।घटना की सूचना मिलते ही तारबहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें पैसे लेकर भागते संदिग्ध आरोपी दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि व्यापारियों और आम लोगों को ऐसे झांसेबाजों से सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे, चमत्कार या जल्दी अमीर बनने के लालच में न आएं और संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें