Bilaspur news-"शटर मे अचानक दौड़ पड़ा जानलेवा करंट,,, आधी -रात भयंकर आग के विकराल रूप से सहमे क्षेत्रवासी,,,,बुधवारी बाज़ार के बाद अब सबसे व्यस्त सब्ज़ी मार्केट शनिचरी मे भीषण आग,,, लाखों के आलू प्याज जलकर ख़ाक,,, सिलसिलेवार 14 से 15 दुकान चपेट मे,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
शटर मे अचानक दौड़ पड़ा जानलेवा करंट,,, आधी -रात भयंकर आग के विकराल रूप से सहमे क्षेत्रवासी,,,,बुधवारी बाज़ार के बाद अब सबसे व्यस्त सब्ज़ी मार्केट शनिचरी मे भीषण आग,,, लाखों के आलू प्याज जलकर ख़ाक,,, सिलसिलेवार 14 से 15 दुकान चपेट मे,,,
👉व्यस्त शनिचरी सब्जी बाज़ार में आधी रात आग का तांडव: 15 दुकानें खाक, शटर में करंट दौड़ने की शिकायत के बाद उठे सवाल
बिलासपुर- एक दिन पूर्व रात्रि बुधवारी बाज़ार के गेट क्रमांक 1 मे साइकिल दुकान में आग लगने के बाद सिलसिले बार कई दुकानें ज़ल गई लाखों का नुकसान हुआ,, दमकल की लगातार दोपहर तक 40 बार वाहनों से आग पर काबू पाया गया,,,, वहीं देर रात अब एक बड़ी घटना न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शनिचरी सब्जी मंडी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सुत्रो के अनुसार करीब 14 से 15 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।इस घटना मे ज़्यादातर लाखों रुपये मूल्य का आलू, प्याज और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आधी रात मंडी से उठती आग
शटर में करंट दौड़ने की शिकायत? फिर रात में लगी आग
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दुकानें बंद करते समय कई दुकानों के लोहे के शटर में करंट महसूस किया गया। इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दी गई। आरोप है? कि सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन स्थायी समाधान करने के बजाय बिजली सप्लाई बंद कर वापस लौट गए?और अगले दिन सुधार कार्य करने की बात कही?
रात दो बजे मची चीख-पुकार, धू-धू कर जलीं दुकानें
दुकानदारों का कहना है कि रात करीब 2 बजे अचानक मंडी क्षेत्र में आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने एक के बाद एक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मंडी में मौजूद आलू-प्याज और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र धुएं और आग से भर गया।
दमकल और पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी क्षेत्रों तक आग फैलने से रोका जा सका।
विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि शटर में करंट दौड़ने की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। यदि समय रहते तकनीकी खराबी दूर कर दी जाती, तो इतना बड़ा नुकसान टाला जा सकता था। आगजनी के बाद विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं?
जांच के बाद ही सामने आएगी असली वजह?
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग विद्युत फॉल्ट के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी???
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें