Bilaspur news-"आदतन बदमाशो ने व्यापार विहार में 2.50 लाख की ठगी को दिया था अंजाम,,, पुलिस का खुलासा: दुर्ग से एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
आदतन बदमाशो ने व्यापार विहार में 2.50 लाख की ठगी को दिया था अंजाम,,, पुलिस का खुलासा: दुर्ग से एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी,,,,

बिलासपुर- तारबहार थाना क्षेत्र के व्यापार विहार स्थित अंडा चौक में दीनदहाड़े लहसुन-प्याज के व्यापारी से हुऐ,,2.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सटीक सूचना तंत्र, सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के गहन विश्लेषण के बाद पुलिस ने एक आरोपी को दुर्ग जिले से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश तेज कर दी गई है,,, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के रोगदा निवासी एक व्यापारी व्यापार विहार क्षेत्र में खरीदारी करने पहुंचा था। इसी दौरान दो ठगों ने उसे रकम बढ़ाने और कम समय में अधिक पैसा कमाने का झांसा दिया। 
ठगों ने अपनी बातों में फंसाकर व्यापारी से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली और मौके से फरार हो गए।घटना की शिकायत मिलने के बाद तारबहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्ग जिले के केलाबाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर हैदर अली (60 वर्ष), पिता इमदाद अली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में ठगी की वारदात से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश भी जारी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई को बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,