Bilaspur news-"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाला 5 हजार का ईनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार,,

बिलासपुर-महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने के आरोप में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले तीन माह से पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना सरकंडा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पौसरा, थाना कोनी निवासी अजय कुमार बघेल (26 वर्ष) पिछले चार वर्षों से उसके संपर्क में था। इस दौरान आरोपी ने युवती को प्रेम संबंध और शादी का भरोसा देकर अपने विश्वास में लिया। पीड़िता का आरोप है कि 4 नवंबर 2024 को आरोपी ने शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का वादा करता रहा और इसी भरोसे का फायदा उठाकर 18 जून 2025 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि अप्रैल 2025 में जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने के बजाय उसे जबरन गर्भपात कराने के लिए दवाइयां खिलाईं, जिससे उसका एक माह का गर्भ गिर गया। पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने सामाजिक स्तर पर शादी का आश्वासन दिया था तथा पारंपरिक रीति-रिवाज के तहत नारियल फोड़कर विवाह कराने की बात कही थी, लेकिन कुछ समय बाद आरोपी और उसका परिवार अपने वादे से मुकर गए। इसके बाद आरोपी ने युवती से बातचीत बंद कर दी और संपर्क से बचने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अपराध क्रमांक 383/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए। आरोपी की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और उसके संबंधियों तथा परिचितों से भी पूछताछ की गई। आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महाराष्ट्र के नागपुर में एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में काम कर रहा है और वहीं छिपकर रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम नागपुर रवाना हुई और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बिलासपुर लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उपनिरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरावी तथा आरक्षक रमेश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,