Bilaspur news -"आओ बिलासपुर योग करें ""गौरवशाली 90 वर्ष पूर्ण होने पर ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य ‘योग महोत्सव-2026"""""12 घंटे में 12 विशेष सत्रों के जरिए मिलेगा""राजयोग मेडिटेशन का अनुभव,,,, ईश्वर से जुड़ने का मिलेगा आसान मार्ग,,,,क्यूआर कोड के माध्यम से होगा रजिस्ट्रेशन,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
गौरवशाली 90 वर्ष पूर्ण होने पर ब्रह्माकुमारीज़ का भव्य ‘योग महोत्सव-2026"""""
12 घंटे में 12 विशेष सत्रों के जरिए मिलेगा""राजयोग मेडिटेशन का अनुभव,,,,
ईश्वर से जुड़ने का मिलेगा आसान मार्ग,,,,क्यूआर कोड के माध्यम से होगा रजिस्ट्रेशन,,,,
-बिलासपुर प्रेस क्लब में मंजू दीदी ने दी जानकारी, कहा- सबसे बड़ा ख्याल हमें अपने मन का रखना है-
बिलासपुर-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं ब्रह्माकुमारीज़ के नवदशकोत्सव वर्ष के अवसर पर 21 जून 2026 को बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित शिव अनुराग भवन में भव्य “योग महोत्सव-2026” का आयोजन किया जाएगा।
इस आयोजन में सुबह से रात तक 12 घंटे के दौरान एक-एक घंटे के 12 विशेष राजयोग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें हजारों लोगों को ध्यान, सकारात्मक सोच और आत्मिक शक्ति का अनुभव कराया जाएगा।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ब्रह्माकुमारीज़ की संचालिका मंजू दीदी ने कहा कि आज के दौर में सबसे बड़ा ख्याल हमें अपने मन का रखना है। तनाव, चिंता, क्रोध और मानसिक दबाव से भरे जीवन में मन को शांत, स्थिर और शक्तिशाली बनाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति दिनभर में हर घंटे केवल एक मिनट स्वयं के लिए निकालकर सकारात्मक चिंतन और मेडिटेशन करे तो उसके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आ सकता है।
मंजू दीदी ने बताया कि योग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऐसी सरल और सहज मेडिटेशन विधियां सिखाना है, जिन्हें वे अपने दैनिक जीवन में कहीं भी और कभी भी अपना सकें। राजयोग मेडिटेशन की विशेषता यह है कि इसके लिए किसी विशेष आसन, स्थान या लंबी अवधि की आवश्यकता नहीं होती। घर, कार्यालय, व्यवसाय, अध्ययन या यात्रा के दौरान भी व्यक्ति कुछ क्षणों के लिए स्वयं और परमात्मा से जुड़कर मानसिक शांति एवं ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने बताया कि योग महोत्सव में जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थायी खुशी, आत्मा की सच्ची अवस्था, असफलता से ऊपर उठना, आंतरिक शक्ति का विकास, क्रोध से शांति की ओर, क्षमाशीलता, छात्रों के लिए एकाग्रता योग, आत्मसम्मान, कृतज्ञता, सकारात्मक चिंतन, परमात्मा की उपस्थिति का अनुभव तथा “मैं कर सकता हूँ”
जैसे विषय शामिल रहेंगे। प्रत्येक सत्र में विषय की जानकारी के साथ-साथ मेडिटेशन का व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा।आयोजन को अधिक व्यवस्थित और जनसहभागी बनाने के लिए संस्था द्वारा डिजिटल पंजीयन व्यवस्था भी की गई है। व्यक्तिगत एवं संस्थागत पंजीयन, सुझाव और यूट्यूब लाइव प्रसारण के लिए अलग-अलग क्यूआर कोड जारी किए गए हैं ताकि देश-विदेश के लोग भी कार्यक्रम से जुड़ सकें।
मंजू दीदी ने बताया कि योग महोत्सव केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि स्वस्थ, तनावमुक्त और मूल्यनिष्ठ समाज निर्माण का अभियान है। इसका उद्देश्य व्यक्ति को स्वयं एवं परमात्मा से जोड़ते हुए परिवार और समाज में शांति, प्रेम, सकारात्मकता तथा आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
उन्होंने जानकारी दी कि योग महोत्सव के अगले दिन यानी 22 जून 2026 से टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवाकेंद्रों में निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन बेसिक कोर्स भी प्रारंभ किया जाएगा। इस कोर्स में आत्मा, परमात्मा, कर्म सिद्धांत, विचारों की शक्ति, सकारात्मक जीवनशैली तथा राजयोग की वैज्ञानिक विधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंजू दीदी ने बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक संगठनों और योग प्रेमियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन जीवन में खुशियां, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने का एक अनूठा अवसर है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें