Bilaspur news-"देवघर"बाबा धाम" यात्रा पर टिकट संकट: आरक्षण शुरू होते ही स्टेशन में रात - भर डटे श्रद्धालु, स्पेशल ट्रेन की मांग तेज,,,आज DRM से करेंगे विशेष ट्रेन की मांग,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
देवघर"बाबा धाम" यात्रा पर टिकट संकट: आरक्षण शुरू होते ही स्टेशन में डटे श्रद्धालु, स्पेशल ट्रेन की मांग तेज,,,
आज DRM से करेंगे मांग,,,,,,
बिलासपुर। सावन माह में बाबा धाम यात्रा को लेकर एक बार फिर रेल टिकटों का संकट गहराता नजर आ रहा है। बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं ने टिकटों की कमी और आरक्षण की समस्या को लेकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन आरक्षण केंद्र के बाहर परिसर में विरोध जताया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल उन्हें यात्रा के लिए महीनों पहले तैयारी करनी पड़ती है, लेकिन इसके बावजूद कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।
श्रद्धालुओं के अनुसार, बाबा धाम यात्रा के लिए आरक्षण प्रक्रिया मंगलवार रात से शुरू हो रही है। टिकटों की भारी मांग को देखते हुए कई भक्त एक दिन पहले से ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए और रातभर स्टेशन परिसर में डटे रहने की तैयारी कर ली है, ताकि आरक्षण खुलते ही टिकट प्राप्त किया जा सके।
भक्तों का कहना है कि सावन के दौरान बाबा धाम जाने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है। विशेष रूप से साउथ बिहार एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों में सीटों की भारी कमी रहती है। यात्रियों को वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ती है और कई बार ट्रेनें विलंब से चलने के कारण अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि बाबा धाम जाने वाले लाखों यात्रियों की संख्या के अनुरूप रेलवे द्वारा पर्याप्त व्यवस्था नहीं की जाती। जाने के लिए किसी तरह टिकट मिल भी जाए तो वापसी यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी उठानी पड़ती है।
प्रदर्शन कर रहे श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन से सावन विशेष ट्रेनें चलाने, अतिरिक्त कोच जोड़ने और बाबा धाम यात्रियों के लिए विशेष आरक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की है। उनका कहना है कि हर वर्ष यह समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता।
श्रद्धालुओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बुधवार को डीआरएम कार्यालय पहुंचकर रेलवे अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और बाबा धाम यात्रियों के लिए विशेष रेल सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन तेज करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,