Bilaspur news-"गोयल TMT की CSR पहल: बिलासपुर पुलिस को सौंपे गए 10 ट्रैफिक बैरिकेड्स, यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गोयल TMT की CSR पहल: बिलासपुर पुलिस को सौंपे गए 10 ट्रैफिक बैरिकेड्स, यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़

बिलासपुर- शहर में यातायात को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल TMT) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस को 10 नग ट्रैफिक बैरिकेड्स प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम मंगलवार को शहर के कोनी क्षेत्र में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रामगोपाल जी उपस्थित रहे। उनके करकमलों से गोयल TMT के अधिकृत विक्रेता मेसर्स लवली ट्रेडर्स के प्रतिनिधि. सकार सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में बिलासपुर पुलिस को 10 ट्रैफिक बैरिकेड्स औपचारिक रूप से सौंपे गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक.रामगोपाल करियारे ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच ऐसे संसाधनों की उपलब्धता यातायात प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने गोयल TMT द्वारा जनहित में किए गए इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि निजी संस्थानों की सामाजिक सहभागिता से पुलिस एवं प्रशासन को नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।
उन्होंने कंपनी प्रबंधन को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।
गोयल TMT की ओर से बताया गया कि कंपनी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है। यातायात सुरक्षा और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड्स उपलब्ध कराने का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।इस पहल से कोनी क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जिससे आम नागरिकों को भी लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग एवं कंपनी के प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,