Bilaspur news-"बेटी से विवाह की जिद बनी खूनी वारदात, चाकू मारने वाला आरोपी पुलिस घेराबंदी में गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बेटी से विवाह की जिद बनी खूनी वारदात, चाकू मारने वाला आरोपी पुलिस घेराबंदी में गिरफ्तार
बिलासपुर-सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती से विवाह करने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, 01 जून 2026 को मोहितदास मानिकपुरी पर उनकी पुत्री से विवाह करने की बात को लेकर शाहिल मरावी (पिता विजय मरावी) ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहितदास मानिकपुरी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी की पतासाजी करते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागकर बच निकलने की कोशिश की, लेकिन जल्दबाजी में भागते समय वह स्वयं ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई।
पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल अपनी अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी तथा उसके विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें