Bilaspur news-"भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित"""रशीद उल्लाह खान को मिली"""जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित"""रशीद उल्लाह खान को मिली"""जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,,,,

बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर शहर की नई जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी एवं जिला नेतृत्व के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के अनुरूप की गई है।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर जिला संयोजक अमित चतुर्वेदी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्व और संगठनात्मक मार्गदर्शन को भी कार्यकर्ताओं ने प्रेरणास्रोत बताया।
नई कार्यकारिणी में रशीद उल्लाह खान को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिफरा-सिरगिट्टी मंडल से सक्रिय रूप से जुड़े रशीद उल्लाह खान लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को भाजपा के मीडिया एवं जनसंपर्क तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जिला मीडिया प्रभारी के रूप में रशीद उल्लाह खान पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रशीद उल्लाह खान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन के नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,