Bilaspur news-"पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, बीच बाजार चाकूबाजी से फैली दहशत,,,,यदुनंदन नगर बाजार में भीड़ के सामने वारदात, घायल की हालत गंभीर,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, बीच बाजार चाकूबाजी से फैली दहशत,,,,
यदुनंदन नगर बाजार में भीड़ के सामने वारदात, घायल की हालत गंभीर,,,,,
बिलासपुर-शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत यदुनंदन नगर तिफरा में रविवार रात एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुराने विवाद के चलते आरोपी गोलू उर्फ "सर्किट" ने युवक केवल गिरी गोस्वामी पर बीच बाजार में जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार सिम्स अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच यदुनंदन नगर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में हुई। उस समय बाजार में काफी भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर उस फल दुकान के पास पहुंचा, जिसे घायल युवक की पत्नी संचालित करती है। वहां पहुंचते ही आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर केवल गिरी गोस्वामी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पहले भी मिल चुकी थी धमकियां
घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि आरोपी गोलू सर्किट लंबे समय से फोन पर धमकी दे रहा था। परिजनों के मुताबिक आरोपी द्वारा न केवल युवक बल्कि उसके परिवार और बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जाती थीं। इस संबंध में पीड़ित की पत्नी द्वारा सिरगिट्टी थाने में दो बार शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
परिजनों का कहना है कि शिकायत के बावजूद आरोपी की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो सका, जिसके चलते आखिरकार यह गंभीर वारदात सामने आई।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इलाके में दहशत का माहौल
भीड़भाड़ वाले बाजार में खुलेआम हुई इस चाकूबाजी की घटना के बाद यदुनंदन नगर और तिफरा क्षेत्र के व्यापारियों तथा स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि व्यस्त बाजार में इस तरह की वारदातें होती रहीं तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होंगे।
फिलहाल घायल युवक सिम्स अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,