Bilaspur news-"ओवरब्रिज पर मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी और नाबालिग धराए,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
ओवरब्रिज पर मोबाइल झपटमार गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी और नाबालिग धराए,,,,
बिलासपुर -बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सकरी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी और एक धारदार चाकू बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 20 मई को लोखंडी ओवरब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार युवक से मोबाइल झपटकर आरोपी फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर 31 मई को सकरी ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल झपटमारी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें