Bilaspur news-" शिक्षण सामग्री का भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा निशुल्क वितरण,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के द्वारा शिक्षण सामग्री का निशुल्क वितरण
बिलासपुर -नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के 12 वर्ष विश्वास विकास एवं जन कल्याण के अवसर पर जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ बिलासपुर के जिला संयोजक राजेश मिश्रा के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला नारियल कोठी बिलासपुर में समस्त बच्चों को साला प्रवेश कार्यक्रम के अंतर्गत तिलक लगाकर स्वागत किया गया
स्कूल ड्रेस, कपिया, पुस्तके, तथा स्टेशनरी समान का वितरण किया गया तथा स्कूल के प्रधान पाठक. दिलीप पांडे जी का शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश मिश्रा जी के द्वारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के अंतर्गत मोदी जी के 12 वर्ष के विकास की विस्तृत जानकारी राजेश मिश्रा ने दी,,, सहसंयोजक. विद्यानंद साहू जी के द्वारा शानदार गीत गाकर बच्चों का मन मोह लिया इस अवसर पर भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक विद्यानंद साहू एवं सहसंयोजक वेदांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष भूषण प्रसाद पाण्डेय, बीजेपी मध्य मंडल के अंतर्गत वार्ड के प्रभारी श्री योगेश घोरे, राकेश सिंह ठाकुर शाला से प्रधान पाठक दिलीप पांडे जी, श्रीमती सुमन तंबोली जी, श्रीमती बबीता वाघमारे एवं अभिभावक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्रीमती सुमन तंबोली के द्वारा किया गया!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें