Bilaspur news -"पीएससी अभ्यर्थी आयूषी की मौत मामले में प्रेमी गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पीएससी अभ्यर्थी आयूषी की मौत मामले में प्रेमी गिरफ्तार, 

बिलासपुर- जरहाभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही,,,युवती आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर उसके प्रेमी दीपक कुमार खाण्डे को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला सोनसरी निवासी आयूषी कुर्रे उर्फ खुशी बिलासपुर के जरहाभाठा इलाके में किराए के मकान में रहकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 20 मार्च 2026 को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आयूषी का अपने ही गांव के निवासी दीपक कुमार खाण्डे के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना वाले दिन शाम करीब 6 बजे दीपक आयूषी के किराए के कमरे से निकलकर गया था।
इसके बाद आयूषी ने दीपक को कई बार मोबाइल फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। जांच में यह भी सामने आया कि दीपक किसी अन्य युवती से बातचीत कर रहा था, जिसे लेकर आयूषी और उसके बीच विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर आयूषी मानसिक रूप से परेशान थी और लगातार तनाव में थी।
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और जांच के दौरान मिले अन्य तथ्यों का परीक्षण किया। जांच में यह निष्कर्ष सामने आने के बाद कि युवती रिश्तों में उत्पन्न विवाद और मानसिक आघात से प्रभावित थी, पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार खाण्डे के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,