Bilaspur news-"तड़के सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे के बाद युवती हुई ""9,, 2,,11,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
 तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती वाहन छोड़कर मौके से हुई फरार,,,,

तड़के सुबह बड़ा हादसा टला, कार के परखच्चे उड़े; युवती को मामूली चोट की सूचना

बिलासपुर- न्यायधानी बिलासपुर में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार ग्रे -सिल्वर रंग की जो कि कार क्रमांक -CG, 10-Y, 3373 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने,, डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना जोरदार था, कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही,कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
दरअसल पूरा मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल से उसलापुर के बीच की बताई जा रही है,, यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। एक युवती अकेले कार चलाते हुए मंगला चौक से उसलापुर की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी। 
इसी दौरान चालक युवती का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर उल्टी हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक कार चला रही युवती वाहन से बाहर निकल चुकी थी। बताया जा रहा है कि युवती के पैर में मामूली चोट आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह घटनास्थल से पैदल ही उसलापुर की दिशा में भागने लगी। कुछ दूरी पर सड़क किनारे खड़े एक युवक की मोटरसाइकिल में बैठकर वह वहां से चली गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किन कारणों से हुआ। कार चलाने वाली युवती नाबालिग है या बालिग़ यह भी जाँच का विषय है? प्रारंभिक तौर जानकारी के अनुसार वाहन की तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ गई हो या फिर किसी अन्य वजह से वाहन पर नियंत्रण खो गया हो।
पुलिस अब वाहन के मालिक, चालक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे की असली वजह क्या थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,