Bilaspur news-"सुशासन तिहार में कांग्रेस का जोरदार विरोध, मंच पर चढ़कर नारेबाजी; पुलिस से धक्का-मुक्की, विधायक के पहुंचने पर बढ़ा तनाव,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सुशासन तिहार में कांग्रेस का जोरदार विरोध, मंच पर चढ़कर नारेबाजी; पुलिस से धक्का-मुक्की, विधायक के पहुंचने पर बढ़ा तनाव,,,

बिलासपुर-नगर निगम प्रशासन द्वारा सिरगिट्टी में आयोजित 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम शनिवार को राजनीतिक हंगामे का केंद्र बन गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा-सिरगिट्टी के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों और सुशासन के दावों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी और तनाव का माहौल निर्मित हो गया।
जानकारी के अनुसार, शिविर में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रशासन को सौंप रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू और सिरगिट्टी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अजय मनहरे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार सुशासन के नाम पर केवल प्रचार कर रही है, जबकि आम जनता बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है।
मंच पर चढ़े प्रदर्शनकारी, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराने के लिए सीधे मंच की ओर रुख किया और वहां पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। मंच पर विरोध प्रदर्शन होने से कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिसने कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिस बल सक्रिय हुआ और प्रदर्शनकारियों को मंच तथा शिविर स्थल से हटाने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक ने पूरे आयोजन का माहौल गर्म कर दिया।
विधायक धरमलाल कौशिक के पहुंचते ही बढ़ा विरोध
हंगामे के बीच क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक कार्यक्रम स्थल पहुंचे। विधायक के आगमन की सूचना मिलते ही प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक का घेराव कर क्षेत्र की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की।
हालांकि, पुलिस ने तत्काल सुरक्षा घेरा बनाकर प्रदर्शनकारियों को विधायक के करीब पहुंचने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ और तेज नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ समय तक कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
कांग्रेस ने लगाए सरकार पर गंभीर आरोप
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि भाजपा सरकार सुशासन शिविरों के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार सुशासन शिविर के नाम पर जनता को मूर्ख बनाना बंद करे। जो सरकार बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है, उसे सुशासन के नाम पर ढोंग रचने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।"बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे मौजूद
विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, सिरगिट्टी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अजय मनहरे, पार्षद पुष्पेंद्र साहू, पवन साहू, महेश ठाकुर, सुनील पांडेय, नागेश ध्रुव, बंटी सोनी, अरुण नथानी, गोविंद यादव, रामू राव, संजीव पाल, सचिन भवानी, अक्षय नवरंग, वेद रात्रे, अरविंद ओझा, रवींद्र डाहरे, गोविंद मानिकपुरी, लक्ष्मण ध्रुव, विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,