Bilaspur news-"जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
कोटा जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर/कोटा -जनपद पंचायत कोटा में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण संगठन ने अनुशासनात्मक रुख अपनाते हुए तीन जनप्रतिनिधियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल द्वारा जारी नोटिस में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोहर सिंह राज, सभापति रघुबीर आर्मो एवं सभापति उर्मिला प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में इनसे कोटा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में तीन दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी नोटिस के अनुसार संबंधित पदाधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने विपक्षी दलों के साथ समन्वय करते हुए जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतु बिलासपुर कलेक्टर को दस सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। भाजपा संगठन ने इस कृत्य को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए इसे गंभीर विषय माना है।
जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि लगभग एक वर्ष पूर्व हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी द्वारा पर्यवेक्षक नियुक्त कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन कराया गया था। ऐसी स्थिति में पार्टी को विश्वास में लिए बिना अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाना संगठनात्मक अनुशासन का उल्लंघन माना गया है।पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध कठोर संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा विधानसभा प्रभारी रामसेवक पैकरा को भी जानकारी प्रेषित कर दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,