Bilaspur raipur news-"10 माह में पूरा किया वादा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से कोटा नगर पंचायत बनी""नगर पालिका,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
10 माह में पूरा किया वादा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव की पहल से कोटा नगर पंचायत बनी नगर पालिका


रायपुर/बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री Arun Sao ने कोटा क्षेत्र की जनता से किया गया अपना वादा निभाते हुए नगर पंचायत कोटा को नगर पालिका का दर्जा दिला दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जिसके साथ ही कोटा के नगर पालिका बनने का रास्ता औपचारिक रूप से साफ हो गया है।
करीब 10 माह पूर्व उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोटा के विकास को नई गति देने और क्षेत्र को बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत को नगर पालिका में उन्नयन की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार वर्तमान नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी।
नगर पालिका का दर्जा मिलने से कोटा क्षेत्र में शहरी विकास कार्यों को गति मिलेगी। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण, सौंदर्यीकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिक वित्तीय संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर नगरीय सेवाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य नगरों को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। कोटा को नगर पालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र के विकास की संभावनाएं और अधिक बढ़ेंगी तथा भविष्य में यहां आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे।कोटा क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने नगर पालिका का दर्जा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस निर्णय से कोटा नगर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र की पहचान एक विकसित नगरीय इकाई के रूप में स्थापित होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,