Bilaspur raipur news-"जीवनसाथी डॉट कॉम पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचा, नशीला खाना खिलाकर लाखों के गहने ले उड़ा; 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
जीवनसाथी डॉट कॉम पर दोस्ती, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचा, नशीला खाना खिलाकर लाखों के गहने ले उड़ा; 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार,,,,
बिलासपुर /रायपुर-ऑनलाइन मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र की एक महिला को शादी का झांसा देकर विश्वास में लेने, जन्मदिन पार्टी के बहाने घर पहुंचने और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली और उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अभिनव सिंह उर्फ पहलवान (37 वर्ष) और उसका साथी हितिन नरूला (48 वर्ष) ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म Jeevansathi.com के जरिए महिलाओं से संपर्क कर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अभिनव सिंह पिछले एक महीने में करीब 100 महिलाओं से ऑनलाइन संपर्क कर चुका था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं अन्य महिलाएं भी उसकी ठगी और चोरी का शिकार तो नहीं हुई हैं।
चार महीने तक बनाया विश्वास, फिर दिया वारदात को अंजाम
खम्हारडीह निवासी पीड़िता की पहचान करीब चार महीने पहले Jeevansathi.com पर अभिनव सिंह से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और आरोपी ने धीरे-धीरे महिला का विश्वास जीत लिया। 15 मई 2026 को उसने महिला को जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर उसके घर आने की बात कही।
दोपहर करीब एक बजे आरोपी महिला के घर पहुंचा और दोनों ने साथ में भोजन किया। इसी दौरान उसने चिकन ठीक से न पकने की बात कहकर उसे दोबारा पकाया और खाने में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ समय बाद महिला बेहोश हो गई।
शाम को जब उसकी रूम पार्टनर घर पहुंची तो महिला अचेत अवस्था में मिली। अगले दिन सुबह होश आने पर महिला ने देखा कि उसके गले की सोने की चेन, अंगूठियां और आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब हैं। आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद मिला और वह फरार हो चुका था।रायपुर से हरिद्वार और दिल्ली तक चला पुलिस का ऑपरेशन,,,मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस ने Jeevansathi.com प्रोफाइल, मोबाइल नंबरों और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसी कड़ी में आरोपी हितिन नरूला की लोकेशन उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।रेलवे स्टेशन पर इंतजार करता रहा साथी,,,पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों रायपुर पहुंचे थे। अभिनव सिंह महिला के घर गया, जबकि उसका साथी हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर ही रुका रहा। महिला को बेहोश कर जेवरात चोरी करने के बाद अभिनव सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा और दोनों वहां से फरार हो गए।
फर्जी आधार-पैन बनाकर करता था इस्तेमाल,,,
जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अभिनव सिंह अपनी पहचान छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड का उपयोग करता था। उसने विभिन्न राज्यों में इसी तरह की लगभग आधा दर्जन वारदातों को अंजाम देने की बात भी स्वीकार की है।पहले भी जा चुका है जेल,,,,
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभिनव सिंह पहले भी दिल्ली और उत्तराखंड में दर्ज धोखाधड़ी, चोरी और वाहन चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली के अशोक विहार और पार्लियामेंट हाउस थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।लाखों का माल बरामद,,,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, दो तोला सोने के जेवरात, एक चांदी का ब्रेसलेट और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 4 लाख 21 हजार 500 रुपये बताई गई है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और पीड़ित महिलाओं की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।पुलिस की अपील,,,,रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी महिला के साथ मैट्रिमोनियल वेबसाइट या सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की घटना हुई हो, तो वह तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम रायपुर के मोबाइल नंबर 94791-91099 पर संपर्क कर सकती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें