Bilaspur raipur news-"दुकानदार पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप? CCTV मे मारपीट की वारदात कैद,,,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
दुकानदार पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर मारपीट और 20 हजार रुपये लूटने का आरोप? CCTV मे मारपीट की वारदात कैद,,,,,
बिलासपुर/रायपुर- डीडी नगर थाना क्षेत्र के डगनिया तालाब के पास एक व्यापारी पर तीन युवकों द्वारा हमला किए जाने और घर में घुसकर मारपीट तथा नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी नाथू साहू ने आरोप लगाया है,,कि दुकान बंद कर घर लौटते समय कुछ युवकों ने पहले विवाद किया, फिर अपने साथियों को बुलाकर हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नाथू साहू अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवक उनके पास पहुंचे और दुकान से सामान देने को लेकर विवाद करने लगे। जब नाथू साहू ने सामान देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
पीड़ित का आरोप है कि विवाद के दौरान वैभव ठाकुर और शिवा नामक युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर नाथू साहू पर हमला कर दिया। मारपीट में उनके पैर, आंख और कंधे में चोटें आईं।जान बचाने के लिए नाथू साहू किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। आरोप है कि हमलावर उनके घर तक पहुंच गए और घर में घुसकर फिर से मारपीट की। इस दौरान उनकी जेब में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद घायल व्यापारी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें