Bilaspur raipur news-"टायर दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी,,पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
एमजी रोड स्थित टायर दुकान में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर /रायपुर- राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्ततम ऑटोमोबाइल बाजार क्षेत्र एमजी रोड स्थित सिंधी मार्केट के पास मंगलवार को एक टायर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के व्यापारियों व लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जय ऑटो पार्ट्स के बाजू में स्थित एक टायर दुकान में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान से धुएं का घना गुबार उठने लगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसे लेकर जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित कर लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया। वहीं, सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
टायर एवं ऑटोमोबाइल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। हालांकि दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 
पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।अपडेट का इंतजार...आग पर काबू पाने और नुकसान के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द सामने आ सकती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,