Bilaspur rgn news-"मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीजे, धुमाल और शेर के स्वांग पर रहेगा प्रतिबंध"""एसपी कार्यालय में मुहर्रम को लेकर अहम बैठक, वक्फ बोर्ड की गाइडलाइन हुई स्पष्ट,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित और परंपरागत स्वरूप में संपन्न कराना

आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मुस्लिम समाज की महत्वपूर्ण बैठक

बिलासपुर /राजनांदगांव-आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में 12 जून 2026 को संपन्न हुई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक के. पी. मरकाम सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं आयोजन समितियों को मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई।
बैठक में स्पष्ट रूप से बताया गया कि मुहर्रम पर्व के दौरान डीजे, धुमाल, बैंड-बाजा, नाच-गाना एवं आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार शेर अथवा अन्य किसी प्रकार का स्वांग धारण कर नृत्य, प्रदर्शन एवं गैर-पारंपरिक गतिविधियों के आयोजन पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
अधिकारियों ने सभी समाज प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पर्व को उसकी धार्मिक परंपराओं एवं मर्यादाओं के अनुरूप मनाएं तथा शासन, प्रशासन एवं वक्फ बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्ति अथवा समिति के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि शहर में व्यापक स्तर पर उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) कर लोगों को शेर या अन्य प्रकार का स्वांग धारण नहीं करने के संबंध में जागरूक किया जाएगा। समाज के प्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की जिम्मेदारी स्वयं उनकी होगी तथा ऐसे मामलों के लिए समाज उत्तरदायी नहीं माना जाएगा।जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने नागरिकों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,