Bilaspur sakti news-"डबल मर्डर केस का खुलासा: पति-पत्नी की हत्या और लूट के आरोप में 3 गिरफ्तार, 2024 के मुक्ता हत्याकांड की गुत्थी भी सुलझी""IG बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग ने टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा: पति-पत्नी की हत्या और लूट के आरोप में 3 गिरफ्तार, 2024 के मुक्ता हत्याकांड की गुत्थी भी सुलझी
बिलासपुर /सक्ती- जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुए सनसनीखेज पति-पत्नी दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। सक्ती पुलिस ने मामले में दो मुख्य आरोपियों समेत लूट के आभूषण खरीदने वाले एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि यही दोनों आरोपी जून 2024 में मुक्ता गांव में हुए चर्चित डबल मर्डर केस के भी जिम्मेदार थे।
पुलिस के अनुसार, देवकुमार यादव (33 वर्ष) और रूपचरण यादव (40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पंडरीपानी थाना मालखरौदा, को गिरफ्तार किया गया है। वहीं लूटे गए सोने के आभूषण खरीदने के आरोप में बाबूलाल साहू (50 वर्ष), निवासी जैजैपुर, को भी गिरफ्तार किया गया है।
पति-पत्नी की बेरहमी से की गई थी, हत्या,,,,
घटना 2-3 जून 2026 की दरमियानी रात की है। सेंदुरस गांव निवासी पुरुषोत्तम खुंटे और उनकी पत्नी गुहरिन बाई खुंटे अपने घर की परछी में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों के सिर और चेहरे पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मृतिका के गले और नाक में पहने सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन भी लूट लिए गए।
3 जून को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड, फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को जांच में लगाया गया।CEIR पोर्टल और साइबर तकनीक बनी सफलता की कुंजी,,,जांच के दौरान पुलिस ने मृतक का गायब मोबाइल फोन साइबर सर्विलांस पर रखा। मोबाइल टावर डंप और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के विश्लेषण से पुलिस को आरोपियों की लोकेशन खरसिया थाना क्षेत्र के पलगड़ा इलाके में मिली।पुलिस टीम ने पलगड़ा के एक ढाबे से देवकुमार यादव को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपने साथी रूपचरण यादव के साथ हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद रूपचरण यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।मामूली विवाद बना,,दोहरे हत्याकांड की वजह
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक पुरुषोत्तम खुंटे से मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर उनका विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने हत्या की साजिश रची।वारदात की रात दोनों आरोपी स्केल पट्टी की मदद से दरवाजा खोलकर घर में घुसे और सो रहे पति-पत्नी पर लोहे की रॉड से लगातार वार किए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर की तलाशी लेकर नकदी, मोबाइल और सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।लूट का माल खरीदने वाला सराफा व्यापारी भी गिरफ्तार,,पुलिस ने आरोपी रूपचरण यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून से सने कपड़े और करीब 74 हजार रुपये नकद बरामद किए।
जांच में सामने आया कि लूटे गए सोने के आभूषण जैजैपुर के खिलेश्वर ज्वेलर्स संचालक बाबूलाल साहू को 84 हजार रुपये में बेचे गए थे। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए आभूषण और लगभग 5 ग्राम गला हुआ सोना बरामद किया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।2024 के मुक्ता डबल मर्डर केस का भी हुआ खुलासा""सेंदुरस हत्याकांड की जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने जून 2024 में मालखरौदा थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड को भी अंजाम देना स्वीकार किया।आरोपियों ने बताया कि मुक्ता गांव में रहने वाले मगनलाल गबेल और उनकी पत्नी बुधवारा बाई गबेल से पुरानी रंजिश थी।
इसी कारण दोनों ने घर में घुसकर लकड़ी के डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी और घर में रखे आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।लाखों का सामान बरामद,,,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—लगभग 9 ग्राम सोने के आभूषण 5 ग्राम गला हुआ सोना 77 हजार रुपये नकद हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस टीम को मिलेगा कैश रिवार्ड"""लगातार पांच दिनों तक गांव में कैंप कर जांच करने वाली पुलिस टीम की सफलता पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।सक्ती पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल सेंदुरस के ताजा डबल मर्डर केस का खुलासा हुआ है, बल्कि दो साल पुराने मुक्ता डबल मर्डर केस की गुत्थी भी सुलझ गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें