Bilaspur sakti news-"रिश्वत लेकर फर्जी प्रतिवेदन बनाने का आरोप?पटवारी पर ₹5 हजार की वसूली का गंभीर मामला,जिला कलेक्टर तक पहुँचा""मामला,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रिश्वत लेकर फर्जी प्रतिवेदन बनाने का आरोप! पटवारी पर ₹5 हजार की वसूली का गंभीर मामला, कलेक्टर से हुई शिकायत,,
सक्ती- जिले के राजस्व विभाग से जुड़ा एक गंभीर और चर्चित मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्राम करौवाडीह निवासी कमलेश कुमार टंडन ने क्षेत्र के हल्का पटवारी पर भूमि संबंधी प्रतिवेदन तैयार करने के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर सक्ती को सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, भूमि बिक्री प्रतिवेदन तैयार करने के दौरान पटवारी द्वारा राशि लेने के बावजूद न तो राजस्व अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों का सुधार किया गया और न ही उपलब्ध दस्तावेजों का सही परीक्षण किया गया। आरोप है कि बिना बी-1, खसरा, नामांतरण तथा अन्य राजस्व अभिलेखों की विधिवत जांच किए ही प्रतिवेदन तैयार कर दिया गया, जिसमें दर्ज जानकारी वास्तविक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाती।
पीड़ित का कहना है कि गलत तथ्यों के आधार पर तैयार प्रतिवेदन से उसे भविष्य में गंभीर कानूनी और प्रशासनिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि यदि अभिलेखों का सही परीक्षण किया जाता तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती थी, लेकिन कथित रूप से लापरवाही और अनियमितता बरती गई।
कमलेश कुमार टंडन ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित भूमि के राजस्व अभिलेखों का पुनः सत्यापन कराया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित पटवारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए। साथ ही कथित रूप से ली गई ₹5 हजार की राशि वापस दिलाने की भी मांग की गई है।
इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। मामला कलेक्टर कार्यालय पहुंच चुका है और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता तथा पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सकेगी।फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला प्रशासन के संज्ञान में है। जांच पूरी होने तक आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें