Bilaspur sakti news-"खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर शिकंजा; 7 सिलेंडर जब्त,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर शिकंजा; 7 सिलेंडर जब्त,,,,,,
बिलासपुर /सक्ती- जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के मामले सामने आए, जिन पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 7 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, फूड इंस्पेक्टर अजीत कुजूर एवं उनकी टीम तथा थाना सक्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित एलपीजी सिलेंडरों का व्यवसायिक कार्यों में उपयोग पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ खाद्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने बुधवारी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए यशवंत देवांगन, नरेंद्र चौहान, लाल मोहम्मद, राधाबाई और मोहम्मद शहजाद के पास से घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कुल 7 सिलेंडर जब्त किए। संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए चिन्हांकित किया गया है।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने व्यवसायियों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इससे गंभीर सुरक्षा जोखिम भी उत्पन्न हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं अवैध गैस रिफिलिंग, घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य संबंधित अनियमितताएं दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें