Bilaspur sakti news-" ""आखिर क्या है होरीलाल की मौत का राज?""अस्पताल से लापता मरीज का मिला शव! परिजनों ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
""आखिर क्या है होरीलाल की मौत का राज?""अस्पताल से लापता मरीज का मिला शव! परिजनों ने लगाया हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप
सक्ती में अस्पताल से लापता मरीज की मौत ने खड़े किए कई सवाल,
CCTV फुटेज गायब होने से गहराया रहस्य
बिलासपुर /सक्ती-जिले में एक मरीज के अस्पताल से रहस्यमयी तरीके से लापता होने और बाद में उसका शव मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई है। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, होरीलाल भास्कर अपनी पत्नी के साथ 21 अप्रैल को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि 22 अप्रैल की रात होरीलाल अपनी पत्नी से मिलने के बाद अस्पताल परिसर से अचानक लापता हो गए।
काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।परिजनों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की ओर से पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए। इसी बीच कुछ दिनों बाद हरेठी नाला के पास एक सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। परिवार का दावा है कि वह शव होरीलाल भास्कर का था।
परिजनों के आरोप,,अस्पताल परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में मरीज गायब हुआ।अस्पताल में ही हत्या कर शव को दूसरी जगह फेंके जाने की आशंका।शव मिलने के बाद पहचान के लिए परिवार को तत्काल सूचना नहीं दी गई।घटना वाले दिन की CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं कराई गई।पूरे मामले में कई तथ्यों को छिपाने की कोशिश की जा रही है।अस्पताल की CCTV व्यवस्था को लेकर खड़ा हो रहा है। परिजनों का कहना है कि जिस दिन मरीज लापता हुआ, उस दिन की फुटेज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है।
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनका घटना से कोई संबंध नहीं है और वे जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें