Bilaspur sakti news-"गुटखा खाने के लिए मांगे पैसे, नहीं मिलने पर बेटे ने मां की पत्थर मारकर कर दी हत्या,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
गुटखा खाने के लिए मांगे पैसे, नहीं मिलने पर बेटे ने मां की पत्थर मारकर कर दी हत्या,,,
बिलासपुर /सक्ती- जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़िकोना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। विमल गुटखा खाने के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने अपनी ही मां की पत्थर मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी लखन माली (25 वर्ष) ने अपनी मां तिहारिन बाई माली से गुटखा खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उसने पहले मारपीट की और फिर भाग रही मां के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी बेटे लखन माली को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद कर लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें