"""8 news cg -"""बिलासपुर में सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; ₹1.06 लाख नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में सूने मकान में चोरी का खुलासा, तीन विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; ₹1.06 लाख नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण बरामद,,,,

बिलासपुर-सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मामले में 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर विधिवत जब्त किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश चौक निवासी प्रार्थी रजनीश सेठ अपने परिवार के साथ 18 जुलाई 2026 से ऋषिकेश घूमने गए हुए थे। उनके घर की सुरक्षा के लिए एक गार्ड प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक ड्यूटी करता था। 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान गार्ड ने मकान के पीछे लगी विंडो एसी को अपनी जगह से निकला हुआ देखा। संदेह होने पर उसने तत्काल फोन के माध्यम से मकान मालिक को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद प्रार्थी ने अपने पुत्र और एक परिचित को घर भेजकर जांच कराई। जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति विंडो एसी को हटाकर घर के अंदर दाखिल हुआ और अलमारी की चाबी का इस्तेमाल कर अलमारी खोलकर सामान चोरी कर ले गया। प्रारंभिक तौर पर वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थी ने करीब ₹1.85 लाख से ₹2.35 लाख नगद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की आशंका जताई थी। हालांकि, घर लौटने के बाद विस्तृत जांच में चोरी गए बताए गए कुछ महत्वपूर्ण और कीमती सामान घर में ही सुरक्षित मिल गए।इसके बाद प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर 10 से 13 वर्ष आयु के तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर ₹1,06,635 नगद, ₹4,500 के पुराने नोट, सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण, बहुमूल्य रत्न, पीतल एवं कांसे के पूजा और घरेलू उपयोग के सामान, नल की टोटियां, सिटकनी, कब्जे तथा अन्य धातु के फिटिंग संबंधी सामान बरामद किए गए हैं। बरामद मशरूका की पहचान प्रार्थी द्वारा कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों से की गई पूछताछ के आधार पर चोरी की घटना का सफलतापूर्वक निराकरण कर लिया गया है। तीनों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम सहित अन्य प्रचलित कानूनी प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,